फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मामूली कहासुनी के बाद माहौल खराब करने की कोशिश

Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। एक तरफ अफसर सावन के पहले सोमवार को सकुशल निपटाने का दावा कर रहे थे, वहीं शहर के बीचोंबीच मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला मदीनाशाह में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सड़क पर खड़े वाहन को हटाने की बात पर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच तनाव के हालात बन गए। गाली गलौज और आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। हालांकि बाद में संभ्रांत लोगों के दखल के बाद मामला शांत करा दिया गया। खास बात यह रही कि दूसरे दिन तक पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी तक नहीं थी। घटना का हल्ला मचने के बाद अफसरों ने कसा तो थाना पुलिस जांच के लिए निकली, लेकिन एक दूसरे का क्षेत्र बताकर खुद की साख बचाने का काम किया जाता रहा।
विज्ञापन

घटना लाल रोड पर मोहल्ला मदीनाशाह के पास सोमवार रात हुई। क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कांवड़िये भी शामिल हुए थे। बताते हैं कि यहां से रवाना होने पर सड़क पर टाटा लोडर खड़ा था। इसको हटाने के लिए कहा गया तो कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला गाली गलौज के बाद तूल पकड़ने लगा। दोनों पक्षों से लोग जमा हुए और तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि दोनों तरफ से लोगों ने एक दूसरे पर कुछ पत्थर भी फेंके। हालांकि बाद में संभ्रांत लोग जमा हुए और दोनों को अलग-अलग कर विवाद शांत करा दिया। दोनों पक्षों के चले जाने के कारण इस संबंध में सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

ये कैसी संजीदगी, दूसरे दिन तक पता नहीं
मंगलवार को घटना का हल्ला मच गया। हर तरफ इसी विवाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई। खास बात रही कि पुलिस को न तो विवाद का पता था न ही उसको धार्मिक स्थल पर बीती रात हुए कार्यक्रम की जानकारी थी। अब इस मामले में एक दूसरे पर टालकर साख बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने पर जानकारी कराई जा रही है। आने वाले सावन के सोमवार को इस प्वाइंट पर भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed