फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

Wed, 24 Jul 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (पीलीभीत)। थाना गजरौला में तैनात दरोगा अवध बिहारी का रिश्वत देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि छेड़छाड़ के आरोपी को बचाने के लिए दरोगा ने रिश्वत ली है। सोशल साइट्स पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही थाना गजरौला पहुंचकर दरोगा और महिला के बयान लिए हैं और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने 24 जून को छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि सर्वेश कुमार ने 18 जून को उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। 12 जुलाई को इस मुकदमे में विवेचना पूरी कर पुलिस आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी लगा चुकी है। इधर, सोमवार को एक वीडियो सोशल साइट् पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें दरोगा कमरे में बिना वर्दी बैठे दिखाई दे रहा है। उससे मिलने आया एक युवक जो कि जेल भेजे गए आरोपी का रिश्तेदार बताया जाता है। वह दरोगा को कुछ रुपये देता है। इसके बाद पैर छूकर वापस बैठ जाता है। कहा जा रहा है कि ये रुपये मुकदमे में आरोपी की मदद के लिए दिए गए थे। वीडियो वायरल होने पर दरोगा की करतूत उजागर हुई तो अफसरों ने संज्ञान लिया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने दरोगा अवध बिहारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मंगलवार को गजरौला पहुंचकर प्रकरण की जानकारी की है। सीओ सिटी को जांच के निर्देश देकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दरोगा ने कहा- चारपाई पर रुपये रखकर साजिशन बनाया गया वीडियो
रिश्वत के संगीन आरोप में फंसे दरोगा अवध बिहारी ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि दो या तीन जुलाई को आरोपी के दो रिश्तेदार उनके पास मिलने आए थे। उन्होंने मदद की बात कही तो उनको निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह दी गई थी। इस बीच एक युवक ने रुपये निकालकर उनके पास चारपाई पर रख दिए और साजिशन वीडियो बनाई गई। वायरल वीडियो में यही हिस्सा दिखाया गया है, जबकि इसके बाद उन्होंने रुपये तुरंत ही युवक को लौटा दिए थे। यह हिस्सा जान बूझकर वायरल वीडियो में शामिल नहीं किया गया। दस दिन बाद ही मुकदमे में चार्जशीट भी लगा दी गई। अगर रुपये लिए गए होते तो चार्जशीट नहीं लगाई जाती। यह भी कहा कि कुछ लोग वीडियो दिखाकर उनको ब्लैकमेल भी कर रहे थे। रुपये की मांग की गई, रुपये देने से मना करने पर अब वीडियो वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो से मामला संज्ञान में आने पर दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को जांच दी गई है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed