{"_id":"692dd70c8bc4a22d83085999","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149041-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुल की रेलिंग से टकराकर 20 फुट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुल की रेलिंग से टकराकर 20 फुट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत
Mon, 01 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृतक राजकुमार फाइल फोटो
बरखेड़ा। पुल की रेलिंग से टकराकर 20 फुट नीचे पत्थरों पर बाइक गिरने से गांव बहादुर हुक्मी निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
गांव बहादुरपुर हुकमी निवासी राजकुमार (32) पुत्र डालचंद रविवार शाम करीब सात बजे गांव के ही विनोद (30) के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने नवाबगंज जा रहे थे। उनकी बाइक बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग गांव दलेलनगर के पास अप्सरा नदी के संकरे पुल की रेलिंग से टकरा गई और 20 फुट नीचे नदी किनारे पत्थरों पर जा गिरी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर घायल विनोद को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। राजकुमार के परिवार में पत्नी रेखा रानी, दो पुत्र अंश (10) और वंश (8) हैं।