{"_id":"6929eb8f66e75f85df0d5f62","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-148872-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास
Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में नकदी और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के घनश्याम कॉलोनी निवासी काजल गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व दीपेश गुप्ता निवासी सेक्टर-5, सुरेश शर्मा मार्केट, नोएडा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दीपेश, सास प्रतिभा कुमारी, ससुर हीरालाल और जेठ नन्हेलाल गुप्ता ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि तीन अक्तूबर की शाम लगभग पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।