फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime news in district.

Pilibhit News: आधार पर लोन दिलाने के नाम पर 11 हजार रुपये की ठगी

Wed, 19 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
गजरौला। आधार कार्ड पर लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने युवक से 11 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ गालीगलौज और मारपीट की। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव कैंच निवासी अतुल कुमार ने गजरौला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसे व्यापार के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस दौरान उसकी मुलाकात प्रमोद कुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना बरखेड़ा से हुई। प्रमोद ने पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का दावा किया और 11 हजार रुपये प्रक्रिया शुल्क के रूप में मांगे। आश्वासन पर भरोसा कर उसने 8 अप्रैल 2025 को रकम दे दी लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो लोन हुआ और न ही रुपये लौटाए। आरोप है कि तीन नवंबर 2025 की शाम जब वह अपने रुपये मांगने गया तो प्रमोद ने मारपीट करते हुए धमकाया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed