{"_id":"695aaae6e28ba23731022652","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151192-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गालीगलौज के विरोध पर युवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गालीगलौज के विरोध पर युवक को पीटकर किया घायल
Sun, 04 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की गीता कॉलोनी में आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गीता कॉलोनी निवासी धमेंद्र कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने बड़े भाई के घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसका पड़ोसी पप्पू अपनी पत्नी, पुत्र अमन और राजा, एक दोस्त के साथ उसके घर के दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने और उसके भाई ने गालीगलौज करने से मना किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ जुटती देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। संवाद