फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime news in district.

Pilibhit News: पटाखे छोड़ने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Tue, 21 Oct 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पूरनपुर। गांव मुजफ्फरनगर में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी, डंडे चले। इससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव चलतुआ में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तीसरे घटना में हजारा थाना क्षेत्र में दो भाईयों में विवाद पर गालीगलौज हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को गांव मुजफ्फरनगर के रामगोपाल और मुकुट बिहारी पक्ष में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एकत्र हुए लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। मंंगलवार को दोनों पक्ष के लोग फिर भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी, डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के रामगोपाल, उनके पुत्र विनोद, प्रमोद, रामेश्वर के पुत्र रामपाल, बाबूराम के पुत्र धर्मवीर और दूसरे पक्ष के मुकुट बिहारी, उनके पुत्र मथुरा प्रसाद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। हजारा थाना क्षेत्र गांव रामनगर के राजीव जायसवाल उर्फ बबलू का उनके भाई के विनोद से दो दिन पहले विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ हजारा शरद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया था। समझौतानामा पुलिस को दिया गया था। मंगलवार को राजीव जायसवाल का विवाद को लेकर भाई के अलावा अन्य भाजपा नेता को गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। राजीव जायसवाल भाजपा नेता बताए जाते हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी के गांव चलतुआ में दो पक्षों में रास्ते के विवाद पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष का ट्रैक्टर निकलते समय दूसरे पक्ष के घूरे पर उसका पहिया चढ़ने से विवाद हुआ है। घटना की सूचना पर एक पक्ष के सोरिक और उसके पुत्र को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान किया। दूसरे पक्ष की महिलाओं को दोबारा झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकाने के आरोप का ऑडियो हुआ वायरल

पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल ऑडियो में ग्रामीण अपनी पत्नी से बातचीत के दौरान छोड़ने का तर्क दे रहा है। बातचीत के दौरान पत्नी अपनी एक दोस्त का हवाला देकर पति को घर से उठवा लेने की धमकी दे रही है। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में तो आया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed