फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। बीसलपुर के गांव रिछोलीया में आम के बाग में रविवार को मिले अज्ञात युवती के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो गया है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। खुलासे के लिए पुलिस शव की शिनाख्त पर जोर दे रही है, इसलिए आसपास के इलाकों में संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

रिछोलीया गांव में आम के बाग में 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव रविवार को मिला था। शव क्षत विक्षत हालत में होने पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हत्या के कयास तो पुलिस भी शुरू से लगा रही थी। दुष्कर्म को लेकर भी आशंका जताई गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद मामला हत्या का निकला है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि दुष्कर्म नहीं हुआ है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संभवत: शव हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed