{"_id":"5df7c8558ebc3e87eb43ca42","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3882598110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब हमले के आरोपी व्यापारी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब हमले के आरोपी व्यापारी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तेजाब पीड़ित युवती की सैफई के अस्पताल में मौत होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को गति दी। पिता की ओर से नामजद किए गए आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद फिलहाल उसे जानलेवा हमले के आरोप में जेल भेज दिया। इटावा पुलिस से युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई जाएगी। उसे देखने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में व्यापारी की मुश्किल बढ़ सकती है।
फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता की ओर से जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई थी। इसमें सुरभि कॉलोनी निवासी व्यापारी अमनदीप सिंह, उनकी मां, युवती की मौसी और एक अज्ञात को आरोपी बनाया था। आरोप था कि युवती अमनदीप सिंह के घर काम करती थी। उस पर तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया था। सैफई अस्पताल में युवती की इलाज के दौरान रविवार को मौत गई थी। सोमवार को पुलिस ने इसमें गिरफ्तारी की। विवेचक सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अभी दर्ज रिपोर्ट के आधार पर चालान किया गया है। चूंकि शव का पोस्टमार्टम इटावा में हुआ है। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई जाएगी। उसको देखने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मामले की विवेचना गहनता से की जा रही है।
..गुत्थी सुलझाने में मददगार हो सकते हैं कैमरे
युवती पर तेजाब से हमला करने का आरोप है। उधर, व्यापारी पक्ष युवती के खुद आग लगाने की बात कह रहा है। व्यापारी के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बताते हैं कि इसमें काफी कुछ कैद भी है। युवती के मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसके पीछे वजह पता नहीं बताई जा सकी है। ऐसे में इस गुत्थी को सुलझाने में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पुलिस भी इसको लेकर पड़ताल कर रही है।