फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

सुअर और चीतल के मांस के साथ एक को दबोचा

Tue, 17 Dec 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की उड़नदस्ता टीम ने दियोरिया रेंज के गांव निबचिया में रात छापा मारकर एक व्यक्ति से जंगली सुअर और चीतल का मांस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पांच साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

उड़नदस्ता प्रभारी एसडीओ प्रवीण खरे ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में छापा मारने के निर्देश दिए। इसके बाद एफडी कार्यालय में तैनात वन दरोगा नवनीत सिंह यादव ने टीम के साथ दियोरिया रेंज के गांव निबचिया में छापा मारकर एक आरोपी को धर दबोचा। उससे जंगली सुअर का तीन किलो मांस और चीतल को थोड़ी मात्रा में मांस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहजहांपुर क्षेत्र के कस्बा बंडा निवासी हंसराम बताया। टीम चीतल मारने के आरोपी को पकड़कर मुख्यालय ले आई। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि उसके साथ पांच साथी और थे जो छापा मारने दौरान भाग निकले। पकड़े गए हंसराम के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से शुरू कर दी है। वन दरोगा नवनीत सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हंसराम के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed