फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in madhotanda pilibhit

सेल्हा में एक खेत से तीन मृत चीतल के शव बरामद

Mon, 16 Dec 2019 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। सेल्हा क्षेत्र में एक सिख फार्मर के खेत से तीन मृत चीतल के शव बरामद किए गए। वनकर्मियों ने मृत चीतल का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस काटा गया है। अब इन चीतलों को शिकारियों द्वारा मारा गया है या फिर टाइगर अथवा तेंदुए द्वारा दौड़ाने से मौत हुई है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के बराही रेंज से सटे सेल्हा क्षेत्र में रंजीत सिंह के खेत में शनिवार को तीन मृत चीतल के शव बरामद हुए हैं। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर तीनों मृत चीतल का शव बरामद किया है। तीनों मृत चीतल के शवों का रविवार को वन दरोगा रामबहादुर और मसरुर अब्बास द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. नुरुल हुदा ने बताया कि एक चीतल में हेड इंजरी मिली है, जबकि दो अन्य चीतलों की अधिक भागने से मौत होना पाया गया है। अब इन चीतलों को किसी बाघ या तेंदुए ने दौड़ाया है या फिर इन्हें शिकारियों ने खाबर लगाकर दौड़ाया है। इसका खुलासा तो बाद में ही हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन-
चीतलों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक ने किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में अज्ञात के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके गोयल, रेंज अधिकारी, बराही
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed