{"_id":"5df642b68ebc3e87943c0ce2","slug":"crime-in-hajara-pilibhit-pilibhit-news-bly388142841","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाराघाट पर फिर बदमाशों ने किया लूटपाट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनाराघाट पर फिर बदमाशों ने किया लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारा (पीलीभीत)। धनाराघाट पर फिर शनिवार की शाम सशस्त्र बदमाशों ने सड़क जाम कर लूटपाट की कोशिश की। लोक अदालत से लौट रहे बाइक सवार को बदमाशों ने चाबी निकालकर जंगल में ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह युवक बदमाशों के चुंगल से बचकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थाना क्षेत्र के धनाराघाट पर शनिवार को शाम पांच बजे मुरैनियां-गांधीनगर के प्रदीप सिंह पीलीभीत से लौट रहे थे। इसी दौरान धनाराघाट पुल से पहले जंगल में घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल कर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन बाइक बंद नही हुई और किसी तरह से खतरा भांपते हुए चालक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और बदमाशों से बच निकला। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने बहुत दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। इसके बाद रात में ही किसी तरह थाने पहुंचे पीड़ित ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना तक करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस ने पहले भी नौ राहगीरों से लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मगर जब एसपी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाई, तब उनकी रिपोर्ट बमुश्किल दर्ज की गई थी। उस घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पायी है।