फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

थाने बुलाना छात्र के परिजनों को नहीं आया रास

Sun, 12 Apr 2015 11:56 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Sun, 12 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
छात्र ध्रुव की बस हादसे में हुई दर्दनाक मौत की घटना के चौथे दिन रविवार को बजाज पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित के परिजनों को थाने बुलवाया। जिससे परिवार वाले भड़क उठे और शिक्षकों पर संवेदनशून्यता का आरोप लगाते हुए जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल से घर वापस लौटते समय नगर निवासी संजीव अग्रवाल के पुत्र ध्रुव की बस के टूटे फर्श के नीचे गिरने पर पहिए से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना से समूचा नगर शोक में डूब गया था।
विज्ञापन


वहीं विद्यालय प्रशासन ने छात्र के घर आकर उसके परिजनों से संवेदना व्यक्त करने की भी जरूरत नहीं समझी। मामला तूल पकड़ने पर रविवार को मिल के अधिकारी अयाज किरमानी के साथ प्रधानाचार्य अमिता बरार स्टाफ के साथ थाने पहुंचीं। शिक्षक स्टाफ के कहने पर एसओ राजेश यादव ने छात्र के घर वालों को थाने पर  बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे घर वाले नाराज हो गए और थाने पर ही शिक्षक स्टाफ को दोषी करार देते हुए जमकर खरीखोटी सुनाई। छात्र के ताऊ सुधीर अग्रवाल ने बताया कि दरोगा ने शिक्षक स्टाफ के थाने में मौजूद होने के बारे में नहीं बताया। उन्हें यह कहकर थाने लाया गया कि जरूरी काम है। एसओ साहब ने बुलाया है।

प्रधानाचार्य ने किया बीमार होने का ड्रामा
बिलसंडा। बजाज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता बरार घटना के बाद से शनिवार तक गंभीर बीमार होने की बात कहकर लखनऊ में भर्ती होना बता रही थीं, लेकिन अचानक स्वस्थ होकर शिक्षक स्टाफ के साथ थाने पहुंचना उनकी बीमारी लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद प्रधानाचार्य जान बूझकर बीमार होने का ड्रामा किया है। अगर वह गंभीर रूप से बीमार होतीं तो घटना के चौथे दिन साथी शिक्षकों के साथ थाने कैसे आ जातीं। इसमें भी कहीं न कहीं वह अपने को इस घटना से बचाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed