{"_id":"8490bfc5057ba02746f121b6f20d053b","slug":"crime-hindi-news-426","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 वर्षीय वृद्धा की मौत को भी खेती के सदमे से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 वर्षीय वृद्धा की मौत को भी खेती के सदमे से जोड़ा
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव अजान की एक वृद्धा की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, इसे भी खेती में हुए नुकसान के सदमे से जोड़ा जा रहा है। मृतका के बेटों का दावा है कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुए फसल में नुकसान के सदमे में उनकी मां की मौत हुई है।
तहसील क्षेत्र के गांव अजान निवासी सेवा सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि में उनकी पांच एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। सर्वे करने के बावजूद राजस्व विभाग ने उसे अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है। उसी दिन से उनकी 95 वर्षीया मां प्यार कौर बीमार रहने लगी थी। बुधवार को उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सेवा सिंह का दावा है कि फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान होने के सदमे में उनकी मां की मौत हुई है। इस बाबत तहसीलदार नन्हेलाल ने बताया कि सेवा सिंह का केवल तीन बीघा गेहूं नष्ट हुआ है। उसके सवा दो हजार रुपये के मुआवजे का चेक बन गया है, जो शुक्रवार को उसे दे दिया जाएगा। तहसीलदार ने वृद्धा के सदमे से मरने की बात का खंडन किया है।