{"_id":"5ebc26328ebc3e90354c6e00","slug":"crime-corona-pilibhit-news-bly4057394142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में जमा भीड़ पर लॉकडाउन उल्लंघन की एफआईआर 15-29-55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में जमा भीड़ पर लॉकडाउन उल्लंघन की एफआईआर 15-29-55
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। एक दिन पूर्व कलक्ट्रेट में एडीएम दफ्तर के बाहर झुंड बनाकर खड़े मिले पांच लोगों पर प्रशासन की ओर से रिपोर्ट की गई है। यहां खड़े होने वालों में न तो सामाजिक दूरी बनाई थी, न ही मास्क लगाया था।
दरोगा देवेंद्र सिंह की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह बनकटी रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम दफ्तर के बाहर बहुत से लोग जमा हैं। वहां न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा, न ही किसी ने मास्क लगाया है। इस पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना सही निकली। पांच लोगों को पुलिस ने उसी समय लॉकडाउन उल्लंघन करते हुए पकड़ लिया, जबकि कुछ लोग भाग गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि नत्थूपुरा (दिल्ली) निवासी सलीम अहमद, नईम अहमद, मोहम्मद आरिफ, मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी देवेंद्र कुमार, नैनीताल (उत्तराखंड) के रामनगर निवासी सुधीर अग्रवाल पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छूट का समय खत्म होने के बाद बेचे समोसे
लॉकडाउन थ्री में समोसे की दुकानों के खुलने का समय सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद कई दुकानदार देर तक दुकानें खोल रहे हैं। टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास दोपहर 12:30 बजे समोसे की दुकान खुली मिली। कोतवाली में विक्रेता आवास विकास कांशीराम कॉलोनी निवासी सूरज सोनकर पर धारा 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमरिया। लॉकडाउन में दुकानों को खोलने के लिए दी गई छूट की शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। दरोगा जोखन यादव की ओर से बैट्री व्यापारी मोहम्मद सुल्तान डीजे सिस्टम की दुकान करने वाले सुल्तान और सेनेटरी व्यापारी आशीष कुमार पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।