फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cracks in the Daga bridge connecting Pilibhit Tiger Reserve to Uttarakhand

UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व को उत्तराखंड से जोड़ने वाले डगा पुल में आई दरार, यातायात पूरी तरह से बंद

Sat, 08 Mar 2025 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

दरार आने के कारण डगा पुल पर शुक्रवार करीब रात 10 बजे से आवागम बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से शनिवार सुबह कई वाहन चालक पुल के पास पहुंच गए। रास्ता बंद देख वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। 

विज्ञापन
Cracks in the Daga bridge connecting Pilibhit Tiger Reserve to Uttarakhand
पुल पर लगाया गया बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित डगा पुल में दरार आ गई है। जिस कारण पुल पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। शुक्रवार करीब रात 10 बजे पुल पर आवागम बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से शनिवार सुबह कई वाहन चालक पुल के पास पहुंच गए। रास्ता बंद देखकर अन्य रास्तों का सहारा लिया। वहीं आवागमन बंद होने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन


तहसील कलीनगर क्षेत्र में स्थित बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल में अचानक दरार आ गई। शुक्रवार देर शाम इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन एसडीएम कलीनगर समेत प्रशासन की टीम पुल पर पहुंच गई। पुल के बीचोंबीच लगभग तीन मीटर लंबी दरार होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके कारण पीलीभीत के माधोटांडा से उत्तराखंड के खटीमा की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। 
विज्ञापन


इस मार्ग से शहर की ओर आ-जा सकेंगे वाहन 
मार्ग बंद होने के कारण पीलीभीत टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग चालू कर दिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड के खटीमा से माधोटांडा की ओर आने वाले वाहन उत्तराखंड के झनकरिया थाने के सामने से न्यूरिया होते हुए शहर की ओर आएंगे। यहां से गोहनिया चौराहा होते हुए माधोटांडा मार्ग से टाइगर रिजर्व की ओर जाएंगे। 

एसडीएम कलीनगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुल टूटने की सूचना लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। दोनों विभाग के अधिकारी मौका मुआयना कर दरार भरने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे,तब तक सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed