{"_id":"5707e8114f1c1b906cc81150","slug":"cpl-tournament-today-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीएल टूर्नामेंट आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीएल टूर्नामेंट आज, तैयारी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में नौ अप्रैल से शुरू होने वाले पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजकों के मुताबिक शनिवार को डीएम टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।
स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरभाग सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को डीएम मासूम अली सरवर करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट मेें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम में ही रहने, प्रैक्टिस आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन पूरनपुर चैलेंजर्स टीम का मुकाबला किंग्स इलेवन पूरनपुर से, जबकि दूसरा मैच सुपर किंग्स ओर लाइंस पैंथर से होगा। दस अप्रैल को सनराइजर का पूरनपुर रायल्स से दूसरा मैच लाइंस ऑफ पूरनपुर का ब्लू टाइगर से, 11 अप्रैल को किंग्स इलेवन पूरनपुर का सुपर किंग्स से दूसरा मैच पूरनपुर चैलेंजर्स का किंग्स पैंथर से बारह अप्रैल को पूरनपुर रायल्स का लाइन्स ऑफ पूरनपुर से दूसरा मैच सनराइजर पीलीभीत का ब्लू टाइगर से, 13 अप्रैल को पूरनपुर चैलेंजर्स का सुपर किंग्स से और दूसरा मैच किंग्स इलेवन पूरनपुर का किंग्स पैंथर से, 14 अप्रैल को सनराइजर पीलीभीत का लाइंस ऑफ पूरनपुर से दूसरा मैच पूरनपुर रायल्स का ब्लू टाइगर्स से मैच होगा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच पंद्रह अप्रैल को और फाइनल 17 अप्रैल को होगा।