{"_id":"1552e23b7bd7d63b4f4f5c50eab7df80","slug":"cpi-in-nehru-park-mahapanchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पूंजीतियों के लिए रास्ता कर रही है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पूंजीतियों के लिए रास्ता कर रही है तैयार
पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान मजदूर यूनियन की महापंचायत में किसान भूमि अधिग्रहण बिल को
विज्ञापन
लेकर रोष जताया गया। डीएम को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा
गया।
शहर के नेहरू पार्क में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल पास कर पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के लिए लाभ का रास्ता तैयार कर रही है। देश में किसानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कर्ज में डूबे किसान मौत को गले लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
भाकपा किसानों की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ेगी। बैठक के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की फसलों का सर्वे कराने और एक माह के भीतर किसानो को मुआवजा देने, गन्ने का बकाया भुगतान करने, भूमाफियों के कब्जे वाली जमीनों को मुक्त कराने, तहसील दिवस में की गई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को 50 हजार से एक लाख रुपये तक का मुआवजा चेक द्वारा देने, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, रेलवे प्लेटफार्म टिकट की कीमत पांच रुपये करने आदि की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाठक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल राजपूत, सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
सुनील-