फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   covid 19 test

विदेश से आए 72 लोगों की जांच हुई, 78 अब भी ट्रैस नहीं

Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
covid 19 test
पीलीभीत। विदेश से यात्रा करके लौटे 72 लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चिंता की बात यह कि विदेश से आए 78 लोगों को अब तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग इनको खोजने में जुटा है ताकि इनकी कोविड जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

शासन से 150 लोगों की सूची आई थी जिन्होंने विदेश यात्रा की। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 72 लोगों को ट्रेस करके आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। हालांकि सभी निगेटिव हैं। 78 लोगों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इनके संपर्क नंबर तो आए हैं लेकिन किसी से संपर्क नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बाकी लोगों को भी ट्रेस करके कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

ढाई हजार से ज्यादा की हुई सैंपलिंग
विभाग ने आरटीपीसीआर, एंटीजन मिलाकर कुल 2711 टेस्ट किए। इसमें 1629 आरटीपीसीआर और 1067 एंटीजन टेस्ट हुए। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के साथ सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर लगेेगी कोविड की पहली डोज
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा बहुत कम है। अब गांव-गांव कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। लोगों को घरों से बुलाकर टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर की टीमें जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed