{"_id":"61b26332218d7708837aa569","slug":"covid-19-test-pilibhit-news-bly468744454","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 72 लोगों की जांच हुई, 78 अब भी ट्रैस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 72 लोगों की जांच हुई, 78 अब भी ट्रैस नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विदेश से यात्रा करके लौटे 72 लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चिंता की बात यह कि विदेश से आए 78 लोगों को अब तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग इनको खोजने में जुटा है ताकि इनकी कोविड जांच कराई जा सके।
शासन से 150 लोगों की सूची आई थी जिन्होंने विदेश यात्रा की। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 72 लोगों को ट्रेस करके आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। हालांकि सभी निगेटिव हैं। 78 लोगों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इनके संपर्क नंबर तो आए हैं लेकिन किसी से संपर्क नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बाकी लोगों को भी ट्रेस करके कोविड जांच कराई जाएगी।
ढाई हजार से ज्यादा की हुई सैंपलिंग
विभाग ने आरटीपीसीआर, एंटीजन मिलाकर कुल 2711 टेस्ट किए। इसमें 1629 आरटीपीसीआर और 1067 एंटीजन टेस्ट हुए। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के साथ सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
घर-घर जाकर लगेेगी कोविड की पहली डोज
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा बहुत कम है। अब गांव-गांव कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। लोगों को घरों से बुलाकर टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर की टीमें जुटेंगी।