फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

पीलीभीत : सोशल मीडिया ग्रुपों को चेतावनी, आपत्तिजनक टिप्पणी की तो खैर नहीं

Sat, 09 Nov 2019 02:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
court
बदायूं शहर के हर प्रसाद मंदिर पर तैनात पुलिस सुरक्षा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
पीलीभीत। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। शहर और कस्बों के हिंदू मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले इलाकों में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। अपराह्न एक बजे तक हर जगह शांति व्यवस्था कायम थी। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव गांधी सभागार में सुबह 8.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुुलाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जनपदवासियों से शांति और सौहाद्र कायम रखने की अपील की। शहर के संवेदनशील हिंदू मुस्लिम बहुल मिश्रित आबादी वाले इलाके कमल्ले चौराहा, बीडी चौधरी, मदीना शाह, देशनगर, लाल रोड, काला मंदिर, ड्रमंडगंज चौराहा, रंगीलाल चौराहा, भूरे खां, चिड़ियादाह, गौहनियां चौराहा, भिखारीपुर, नौगवां पकड़िया में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न हिस्सों जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ग्रुप या ट्वीटर पर किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को प्रशासन की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है। शहर में लाउडस्पीकर से इसका बाकायदा प्रचार भी कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया ग्रुपों या अन्य किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। न ही कोई आपत्तिजनक बात पोस्ट करें। सोशल मीडिया मे फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस ने पोस्ट डालने वाले के घर दबिश दी। पुलिस उसे उठाकर थाने ले आयी। पुलिस ने आतिशबाजी या पटाखा न छुड़ाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed