{"_id":"62211a9290db194d0a11712d","slug":"counting-table-coveres-with-baricading-pilibhit-news-bly477212423","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना टेबिल के पास होगी मजबूत बेरिकेडिंग, डीएम ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना टेबिल के पास होगी मजबूत बेरिकेडिंग, डीएम ने दिए आदेश
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। मतगणना टेबिल के पास मजबूत बेरिकेडिंग की जाए ताकि कोई अव्यवस्था न फैलने पाए। यह आदेश जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दिए। ह विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गुरुवार को मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। डीएम ने मतगणना के लिए चयनित टीन शेड और बेरिकेडिंग की व्यवस्था की समीक्षा की। मतगणना केंद्र की टेबल तक ईवीएम व वीवी पैट को लाने और ले जाने की व्यवस्था और मतगणना एजेंटों के आने जाने की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
मतगणना 10 मार्च को सुबह से शुरू होनी है। सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के आदेश पुलिस को दिए गए। उन्होंने कहा कि मतगणना टेबिलों के पास मजबूत बेरिकेडिंग जाली सहित कराई जाए और मतगणना टेबिलों तक ईवीएम व वीवी पैट लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। उन्होंने मतगणना के दिन अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही साथ स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम सिंह गौतम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।