{"_id":"68bdcdeb54a7565a8d0a8431","slug":"council-schools-will-open-from-today-childrens-path-is-difficult-due-to-chaos-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143467-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों की राह अव्यवस्था से मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों की राह अव्यवस्था से मुश्किल
Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक मरौरी के गांव में रमपुरिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी। संवाद
बीसलपुर/न्यूरिया। जिले में भारी बारिश और बाढ़ के चलते बंद पड़े परिषदीय स्कूल सोमवार से दोबारा खुलने जा रहे हैं। हालांकि अधिकांश गांवों में जलभराव की स्थिति सुधर चुकी है, लेकिन स्कूलों के आसपास कीचड़ और अव्यवस्था बच्चों की राह में बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई विद्यालयों के परिसर और पहुंच मार्ग अब भी पानी व गंदगी से भरे हैं, जिससे पढ़ाई शुरू होते ही अव्यवस्थाओं का असर साफ दिखेगा।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा घारम में बाढ़ की स्थिति अब भी बनी हुई है। यहां प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क पर पानी जमा है, वहीं विद्यालय परिसर भी जलभराव की चपेट में है। इससे विद्यालय खुलने पर बच्चों और शिक्षकों की आवाजाही मुश्किल हो जाएगी। इसी तरह ब्लॉक मरौरी के गांव रमपुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय का हाल भी बेहाल है।
परिसर में फैला कीचड़ बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हर बार बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है। अभिभावकों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की पढ़ाई शुरू होने से पहले विद्यालयों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि पढ़ाई पर असर न पड़े। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की स्थिति को परखने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।