{"_id":"68bc86c48137b347df024416","slug":"council-members-alleged-irregularities-in-the-beautification-of-ram-swaroop-park-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143410-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सभासदों ने रामस्वरूप पार्क सुंदरीकरण में गड़बड़ी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सभासदों ने रामस्वरूप पार्क सुंदरीकरण में गड़बड़ी का लगाया आरोप
Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
राम स्वरूप पार्क में मौजूद सभासद व ईओ नगर पालिका। स्रोत सभासद
पीलीभीत। शनिवार सुबह अचानक शहर के वार्ड 26 में चल रहे रामस्वरूप पार्क में सुंदरीकरण का कार्य देखने के लिए स्थानीय सभासद सहित आधा दर्जन सभासद व राज्यमंत्री के प्रतिनिधि पहुंच गए। मौके पर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सभासदों ने नाराजगी जाहिर की, सूचना पर नगर पालिका ईओ व जेई भी मौके पर पहुंचे कार्य की गुणवत्ता परखी। कुछ कमियां पाए जाने पर ईओ ने जल्द ही कार्य को गुणवत्ता व मानकों के साथ करने का आश्वासन दिया।
1.45 करोड़ से बने नेहरू पार्क में सुंदरीकरण के कार्य की फजीहत होने के बाद अब वार्ड 26 साहूकारा में स्थित राम स्वरूप पार्क में चल रहे सुंदरीकरण के कार्य की गुणवत्ता को देखने के लिए शनिवार सुबह स्थानीय सभासद पु़ष्पा उपाध्याय सहित आधा दर्जन सभासद राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह के साथ रामस्वरूप पार्क पहुंच गए। जहां उन्होंने स्वयं ही पार्क के कार्यों का जायजा लिया। इस बीच पार्क में डाले गए पेपर ब्लाक ईंटों के नीचे सिर्फ मिट्टी मिलने पर सभासदों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की, इस बीच सूचना पर ईओ संजीव कुमार, जेई निर्माण सत्येंद्रनाथ, लिपिक ओमप्रकाश भी पहुंचे। ईओ संजीव कुमार ने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने का सभासदों को आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद चेतन गंगवार, शिवली अहमद, रतन शुक्ला, मोनू मिश्रा, सुरेश लोधी, एहतिशाम वली खान, विपिन त्यागी आदि भी मौजूद रहे।