फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Corona Vaccine: A list of 6297 people associated with health services sent to the government

कोरोना वैक्सीनः स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 6297 लोगों की सूची शासन को भेजी

Sun, 06 Dec 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: A list of 6297 people associated with health services sent to the government
पीलीभीत। कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोना वैक्सीन जल्द बनने की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर भी हलचल शुरू हो गई है। इसी क्रम में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों का डाटा जुटाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन पाने के लिए बीते दिनों शासन ने जनपद की सरकारी और निजी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी थी। इसके बाद सीएमओ ने डाटा जुटाना शुरू कर दिया था। यहां बता दें कि जनपद में 90 सरकारी अस्पताल, 161 निजी अस्पताल, तीन पैरामेडिकल कॉलेज, तीन फार्मेसी कॉलेज और एक आईसीडीएस (महिला एवं बाल विकास पुष्टाहर) में संचालित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी को पत्र भेजकर वहां काम करने वाले स्टाफ की सूची मांगी थी। इसके बाद अधिकांश ने सूची दे दी है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन को जुटाई गई सूची भेजी गई है। इसमें सरकारी सेवाओं 3353 और प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ समेत 1452 और आईसीडीएस में 1492 लोग शामिल हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर निजी अस्पताल, सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का ब्योरा मांगा गया था। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर कमेटी गठित
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की निगरानी के लिए कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति का चेकअप करेगी। कमेटी में सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी, ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी के अलावा जिला अस्पताल के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रमाकांत सागर, न्यूरोलॉजिस्ट के लिए डॉ. सतीश गंगवार, कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रांजल अग्रवाल शामिल हैं। वैक्सीन लगने की प्रक्रिया इसी कमेटी की मौजूदगी में होगी। अगर कहीं भी वैक्सीन से कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए यह कमेटी ही जांच करेगी। कमेटी बनाकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed