फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccination

1049 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई कोरोना टीके की दूसरी डोज

Sat, 20 Feb 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
पीलीभीत। 28 दिन पहले वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई गई। जहां 1115 में 1049 ने बूथ पर उपस्थित होकर टीका लगवाया। 66 कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया। इसके अलावा 85 छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों में 10 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान दोनों को मिलाकर 90.6 फीसदी टीकाकरण रहा। टीकाकरण में किसी भी बूथ किसी तरह की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

पहले चरण के तीसरे सत्र में 22 जनवरी को 1115 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। 28 दिन पूरे होने के बाद शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई गई। इसके लिए शहर के जिला अस्पताल में ट्रामा विंग, बर्न यूनिट, जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, शारदा अस्पताल, एस एस अस्पताल, पूरनपुर सीएचसी, जहानाबाद सीएचसी और बरखेड़ा सीएचसी में टीकाकरण के लिए 14 बूथ बनाए गए। इनमें अमरिया और न्यूरिया सीएचसी पर टीकाकरण से छूटे रह गए 85 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया। जहां अमरिया में 43 में पांच और न्यूरिया में 42 में पांच स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सुबह दस बजे सुरक्षा के बीच सभी बूथों पर टीकाकरण शुरू कर दिया गया। सुबह से दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी पहुंचना शुरू हो गए। सभी टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आई एक बटालियन पीएसी को भी लगेगा टीका
किसान आंदोलन के दौरान जनपद में अलीगढ़ से आई एक बटालियन पीएसी लंबे समय से जनपद में रह रही है। इधर, फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू होने के बाद पुलिस विभाग की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर उनका टीकाकरण करने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग ने पत्र मिलने के बाद उनका बूथ पुलिस लाइन में बनाया जाएगा। जहां सभी को एक साथ टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed