फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccination

तीसरे सत्र में आईएमए और नीमा अध्यक्ष समेत 2024 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका

Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
पीलीभीत। पहले चरण के तीसरे सत्र में 21 स्थानों पर टीकाकरण संपन्न हुआ। 2625 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने का लक्ष्य तक किया था, इसमें 2024 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। जबकि 601 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में शामिल नहीं हुए। इस सत्र में आईएमए, नीमा अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी टीका लगवाया। सीएमओ समेत अन्य अफसर बूथों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के जिला अस्पताल में ट्रॉमा विंग, जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, शारदा अस्पताल, एस एस अस्पताल में पहले चरण का तीसरे सत्र का टीकाकरण कराया गया। यहां पर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आईएमए अध्यक्ष डॉ. तरुण सेठी और नीमा अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने ट्रॉमा सेंटर में टीका लगवाया। इनके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने भी जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाया। सुबह दस बजे से शुरू कर दिया गया। शुरुआत में 11 बजे तक टीकाकरण सुस्त गति के साथ किया गया, लेकिन 12 बजे के बाद बूथों पर टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की भीड़ उमड़ने लगी। कुछ केंद्रों पर सामाजिक दूरी और कोविड नियमों का पालन नहीं किया गया। टीका लगवाने के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन

पूरनपुर में चार बूथों पर 395 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया टीकाकरण
सीएचसी में महिला अस्पताल समेत तीन स्थानों पर टीकाकरण कराया गया। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे टीकाकरण शुरू कर दिया गया। इस दौरान एमओआईसी ने मुख्यद्वार बंद कर दिया। इसके चलते वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे पहला टीका 10:40 बजे आशा कार्यकत्री को लगा। चारों बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के लिए भीड़ लग रही। इस दौरान गांव कुर्रैया की आंगनबाड़ी हेमलता के मोबाइल पर टीकाकरण कराने के लिए मेसेज आया, मगर कोविन पोर्टल पर उसकी आईडी का मिलान नहीं हो सका। इसलिए उसे टीका नहीं लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि आईडी का मिलान नहीं हो रहा था। बाद में कोविन पोर्टल और अपडेट आईडी का मूल आईडी से मिलान के करने के बाद टीका लगवा दिया गया। शाम छह बजे टीकाकरण पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर में एमओआईसी को लगा पहला टीका
बीसलपुर सीएचसी में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दो बूथों पर कोरोना का टीकाकरण कराया गया। सबसे पहला टीका सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास और दूसरे बूथ पर पहला टीका धर्मेंद्र गंगवार ने टीका लगवाया। इस दौरान सूची में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीकाकरण कक्ष में जाने दिया गया। एसडीएम राकेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल और एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। शाम साढ़े पांच बजे टीकाकरण समाप्त कर दिया गया। इस दौरान दोनों बूथों पर 250 में 204 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया।
बरखेड़ा में महिला स्वास्थ्यकर्मी रहीं आगे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले चरण के तीसरे सत्र का शुभारंभ किया गया। डॉ. एस के सिंह के देखरेख में सुबह दस बजे कोल्ड चेन से वैक्सीन टीकाकरण कक्ष में पहुंचाई गई। इसके बाद कोविन पोर्टल से डाटा का मिलान करने के बाद पहला टीका आंगनबाड़ी उर्मिला देवी और हीराकली ने लगवाया। एक बजे तक दोनों बूथों पर 60 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करवा चुके थे। इसके बाद लगातार नियमों अनुसार टीकाकरण चलता रहा।
बिलसंडा में आशा कार्यकत्री ने लगवाया पहला टीका
सीएचसी पर सुबह साढ़े दस बजे टीकाकरण शुरू कराया गया। सबसे पहले टीका बूथ नंबर एक आशा चंद्रकली और बूथ नंबर दो बड़ा गांव के फार्मासिस्ट उमेश ने लगवाकर अन्य लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बूथ का निरीक्षण सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने जायजा लिया। सुबह से टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को भीड़ उमड़ रही। इस दौरान यहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। टीकाकरण करने वाली टीम में उर्मिला, साहिस्ता, रजनी, साक्षी ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया। एमओआईसी डॉ. श्रीराम ने बताया कि टीकाकरण शासन की गाइडलाइन के तहत कराया गया।
जहानाबाद में 167 महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
सीएचसी पर टीकाकरण करने के लिए सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मी पहुंचना शुरू हो गए। ठीक साढ़े दस बजे टीकाकरण शुरु कराया गया। जहां पहला टीका आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी और संतोष कुमारी ने टीका लगवाया। इस दौरान प्रशासनिक अफसर निरीक्षण कर बूथ का जायजा लेते रहे।यहां 250 स्वास्थ्य कर्मियों का टारगेट रखा गया था। जिसमें 167 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों टीकाकरण में शामिल नहीं हुए। शाम छह बजे टीकाकरण समाप्त कर पूरा डाटा सीएमओ को भेज दिया गया।
अमरिया में भी हुआ टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए दो केंद्र बनाए गए। जहां 250 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था। गुरुवार सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू कर दिया गया। जहां पहला सीएचसी के डॉक्टर विशाल सोनी ने लगवाया। तीसरे सत्र में सर्वाधिक टीकाकरण में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टीकाकरण कराया। हालांकि इन दोनों बूथों पर किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। सुबह से दोपहर तक टीकाकरण तेजी से चलता रहा। इसके बाद मामला धीमा हो गया।
न्यूरिया के एमआईसी ने लगवाया पहला टीका
पहला टीका सीएचसी के एमओआईसी डॉ. ए एच अंसारी ने लगवाया। इसके बाद दूसरा वार्ड ब्वॉय फैयाज अहमद ने लगवाया। टीकाकरण के दौरान सुबह से स्वास्थ्य कर्मियों को भीड़ लग रही। ऐसे में वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। यहां शाम चार बजे तक 208 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा।

इतना हुआ टीकाकरण
बूथ - महिला - पुरुष
शारदा अस्पताल- 23 82
एसएस अस्पताल - 31 62
आयुर्वेदिक कॉलेज - 18 66
जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर - 25 62
जिला महिला अस्पताल - 24 57
जहानाबाद सीएचसी बूथ एक- 82 00
जहानाबाद सीएचसी बूथ दो - 84 00
बरखेड़ा सीएचसी बूथ एक- 89 00
बरखेड़ा सीएचसी बूथ दो - 83 08
पूरनपुर सीएचसी बूथ एक - 109 09
पूरनपुर सीएचसी बूथ दो- 48 71
पूरनपुर सीएचसी बूथ तीन- 59 42
पूरनपुर महिला अस्पताल - 56 01
बिलसंडा सीएचसी बूथ एक- 98 11
बिलसंडा सीएचसी बूथ दो- 86 27
बीसलपुर सीएचसी बूथ एक- 76 26
बीसलपुर सीएचसी बूथ दो- 64 39
अमरिया सीएचसी बूथ एक- 109 13
अमरिया सीएचसी बूथ दो - 50 00
न्यूरिया सीएचसी बूथ एक - 105 17
न्यूरिया सीएचसी बूथ दो- 87 25
सभी स्थानों पर सकुशल टीकाकरण संपन्न कराया गया है। एक-दो स्वास्थ्य कर्मियों को घबराहट हुई थी। हालांकि बाद में सब नार्मल हो गया। किसी प्रकार कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। 2024 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed