फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona suspected death

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने जताया कोरोना का शक

Thu, 04 Jun 2020 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
corona suspected death
पीलीभीत। शहर से सटे अलीगंज गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पत्नी ने दो सप्ताह पहले बड़े भाई के पीटने से आई चोटों के कारण मौत होने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने युवक में कोरोना संक्रमण होने का शक जताया। पुलिस से मिली रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक का सैंपल लिया है। इसके बाद शव को कोविड-19 के नियमों के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज गांव के रहने वाले 25 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र देवीराम मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिवार के कुछ लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पत्नी ने कहा कि 20 मई को कुंवरपाल की बड़े भाई ने पिटाई कर दी थी। उस समय परिवार के बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था। इसकी शिकायत उस वक्त पुलिस से नहीं की गई। परिवार वालों ने पिटाई से आई चोटों से मौत होने की बात कही है। पुलिस की जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि कुंवरपाल शराब का नशा भी करता था। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के संबंध में सैंपल लिया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल का कहना है कि मामला कोरोना से जुड़ा नहीं लग रहा है। एहतियातन पुलिस से मिली रिपोर्ट के आधार पर सैंपलिंग कराई गई है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed