फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive

कोरोना: रविवार को सिर्फ एक संक्रमित मिला

Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive
पीलीभीत। कोरोना को लेकर इस बार लोगों में भय कम दिख रहा है। इसका कारण है कि संक्रमित मरीज पहले के मुकाबले जल्दी ठीक हो रहे हैं। अब तक 50 से ऊपर केस मिल चुके हैं, लेकिन किसी को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। रविवार को थोड़ी राहत रही। जिले में सिर्फ एक संक्रमित मिला। पांच मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में कोरोना के 21 मरीज मिले थे। इसके चलते चिंता बढ़ गई थी कि वायरस फिर रफ्तार न पकड़ ले। रविवार को सिर्फ एक केस मिला। बीसलपुर क्षेत्र का रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 24 घंटे में पांच मरीज ठीक भी हुए। इसके बाद जिले में सक्रिय केसों की संख्या होने 29 रह गई है। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के अनुसार सभी मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं। इनमें कोई खास लक्षण नहीं मिल रहा है। जांच में ही संक्रमण की पुष्टि हो रही है। मरीज भी जल्दी ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार है धीमी
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। बच्चों को छोड़कर बाकी वर्गों में लक्ष्य से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 12 से 14 साल के 65 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज लग सकी है। इस वर्ग के टीकाकरण के लिए 86033 का लक्ष्य रखा गया था। पहला डोज तो लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को लग चुका है, लेकिन दूसरी डोज की रफ्तार धीमी है। जुलाई में इसका आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। 18 साल से अधिक उम्र वालों को दूसरी डोज 108.8 फीसदी लग चुकी है। 15 से 17 साल के किशोरों को भी लक्ष्य से ज्यादा कोविड का टीका लग चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। बूस्टर डोज प्राइवेट अस्पताल में लगवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में शीतल पेय पदार्थों का सेवन संभलकर करें
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के अनुसार एक दम गर्मी से आकर फ्रिज का पानी पीने से बचें। बाहर हैं तो शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। अगर इनका सेवन करना है तो शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद कर सकते हैं। गर्मी होने के बावजूद इन दिनों जिला अस्पताल में जुकाम और बुखार के केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed