{"_id":"5f4800b98ebc3e3ce65e13d0","slug":"corona-positive-pilibhit-news-bly4177124117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और फार्मासिस्ट की पत्नी-बेटी समेत 49 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही और फार्मासिस्ट की पत्नी-बेटी समेत 49 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस लाइन के सिपाही और जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट की पत्नी और बेटी समेत एक दिन में 49 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पत्नी और बेटी को होम आइसोलेट करने के बाद फार्मासिस्ट की भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
बुधवार देर रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर में पुलिस लाइन का एक सिपाही संक्रमित निकला। इसके अलावा नकटादाना कॉलोनी में तीन, मोहल्ला थान सिंह में एक, पूरनपुर के मठिया लालपुर में एक, मरौरी ब्लॉक के जतीपुर में तीन, बरी गांव में एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ललपुरिया में छह और रुपपुर कमालू में एक, अमरिया के धुंधरी गांव में एक व्यक्ति सहित कुल 19 कोरोना पॉजिटिव निकले। ट्रूनेट मशीन से जिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट की पत्नी-बेटी, तहसील सदर का एक कर्मचारी, गजरौला क्षेत्र की दो गर्भवती महिलाएं, दौलतपुर पट्टी और मरौरी ब्लॉक के मीरापुर, शहर के मोहल्ला पकड़िया और मोहल्ला कबीर खां में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा बृहस्पतिवार को एंटीजन किट से हुई जांच में शहर के निरंजन कुंज कॉलोनी और देवहा चौकी के दो-दो, बिलसंडा में एक, न्यूरिया के जैतपुर मोहनपुर में तीन, बीसलपुर में मोहल्ला पटेलनगर और गांव दिवाली में तीन-तीन और पूरनपुर में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुट गया है।