{"_id":"5f0b51348ebc3e63bb109cc4","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly412516424","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललौरीखेड़ा के स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ और नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललौरीखेड़ा के स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ और नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से अफसरों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को कोविड अस्पताल लाने के लिए रवाना हो गईं।
रविवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में निकले संक्रमितों में एक ललौरीखेड़ा पीएचसी पर तैनात 24 वर्षीय स्वास्थ कर्मी शामिल हैं, उसका रैंडम सैंपल लिया गया था। इधर शहर के मौहल्ला इनायतगंज निवासी 55 वर्षीय महिला का शहर के एक निजी डाक्टर से इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद डाक्टर ने महिला की निजी लैब से कोरोना की जांच कराई थी, अब रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके बाद महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी संक्रमितों में पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी चार लोग शामिल हैं, वे रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि रविवार को आई जांच रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी तलाश किया जा रहा है।