फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

बर्थ डे पार्टी वाला होटल और राइस मिल 24 घंटे के लिए बंद, सैनिटाइज भी कराया

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थ डे पार्टी से शहर में भूचाल मच गया है। इसमें शामिल हुए लोग पछता रहे हैं कि आखिर सब कुछ जानते हुए भी वे बर्थ डे पार्टी में शामिल क्यों हुए। राइस मिलर की जिन अफसरों से नजदीकियां थीं, वे भी बहुत परेशान हैं। दूसरी ओर, मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर के दो होटलों और राइस मिल को सैनिटाइज कराकर उन्हें 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। साथ ही वहां के स्टाफ की सैंपलिंग भी कराई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा में 29 जून को राइस मिलर और सराफा कारोबारी रैंडम सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सैंपल लेने के बाद भी राइस मिलर होम क्वारंटीन नहीं रहे, बल्कि वे पूरे शहर में घूमते रहे और कुछ अफसरों से मिलते भी रहे। राइस मिलर ने कोरोना के शक में सैंपल देने के बावजूद शहर के होटल में 28 जून को अपनी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, कई डॉक्टर, राइस मिलर और बरेली के कुछ उद्यमी शामिल हुए थे। बर्थडे पार्टी होने को लेकर पहले तो कोरोना संक्रमित समेत सभी मेहमान पहले तो सिरे से ही इनकार करते रहे। मगर, सोशल मीडिया पर बर्थ डे पार्टी के बारे में सब कुछ सामने आ गया तो वे भी दबी जुबान से स्वीकारने लगे कि हां, शहर के होटल में बर्थ डे पार्टी हुई थी। अफसरों ने शहर क्षेत्र के कोविड प्रभारी डॉ. आरके सिंह और मलेरिया विभाग के कर्मचारी राजीव मौर्या को होटल भेजा। स्वास्थ्य टीम ने पूरे होटल को पहले सैनिटाइज कराया। इसके बाद स्टाफ के 13 लोगों की सैंपलिंग कराई। कोरोना संक्रमित की राइस मिल को भी सैनिटाइज कराकर वहां पर काम करने वाले स्टाफ का सैंपल लिया गया है। इन दोनों स्थानों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यहां बाहरी लोगों के आवागमन पर 24 घंटे तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

बर्थ डे पार्टी में शामिल डॉक्टर ने परिवार समेत जांच को दिए सैंपल
कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थडे पार्टी में शहर के कई बड़े लोगों में कुछ डॉक्टर भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार राइस मिलर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन डॉक्टर को भी स्वयं के कोरोना संक्रमित होने का डर सताने लगा। डॉक्टर भी गुपचुप तरीके से अपना और परिवार में छह लोगों का सैंपल कराया है। सैंपल के बाद बर्थ डे में शामिल लोग बेसब्री से अपनी और बाकी लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आने वालों को नहीं तलाश पाया स्वास्थ्य विभाग
कोरोना संक्रमित राइस मिलर और सराफा कारोबारी के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तो किसी तरह कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर, रसूख के चलते इनके परिवार को क्वारंटीन सेंटर न भेजकर सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। इसका स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। संक्रमित राइस मिलर सैंपल के बाद लगातार अपनी राइस मिल गया। साथ ही शहर के तमाम लोगों के संपर्क में भी आया। मगर, स्वास्थ्य विभाग की इतनी हिम्मत नहीं कि वह उससे बहुत ज्यादा पूछताछ कर सके। ऐसे ही सराफा कारोबारी भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाने के बाद से लगातार ज्वेलरी की अपनी दुकान पर बैठा। वह भी अधिकतर लोगों के संपर्क में आया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग दोनों के संपर्क में आने वालों की दूसरे दिन भी तलाश नहीं कर पाया। इससे बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

होटल को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए उसमें प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राइस मिल को भी सैनिटाइज कराया है। स्टाफ की जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed