{"_id":"5efb96478ebc3ea1167949c3","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4111363138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थ डे पार्टी ने बढ़ाई कई बड़े लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित राइस मिलर की बर्थ डे पार्टी ने बढ़ाई कई बड़े लोगों की मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित पाए गए राइस मिलर ने जांच रिपोर्ट आने से एक दिन पहले 28 जून की रात शहर के एक होटल में बर्थ डे पार्टी की थी। उसमें शहर के की खास लोग भी शामिल हुए थे। इनमें से काफी लोग शहर में कुछ ही दूरी पर एक दूसरे होटल में एक समाजसेवी की ओर से आयोजित पार्टी में पहुंचे थे। राइस मिलर की पार्टी में जमकर धमाल मचा था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। बर्थ डे पार्टी ने इसमें शामिल हुए लोगों को चिंता में डाल दिया है।
शहर के रहने वाले राइस मिलर की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे शहर में हड़कंप मचा हुआ था, वहीं अब पता यह चला है कि जांच रिपोर्ट आने से ठीक एक दिन पहले 28 जून को एक होटल में अपने बर्थ डे की पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में शहर के कई खास लोग पहुंचे थे। इनमें राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले लोग, कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर, किताब सप्लाई डीलर के अलावा कुछ उद्योगपति भी थे। इनमें से कुछ बरेली से पहुंचे थे। अब ये सब राइस मिलर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डरे हुए हैं। राइस मिलर ने कुछ अफसरों को भी कार्ड देकर पार्टी में आमंत्रित किया था, मगर वे शामिल होने नहीं हुए। फजीहत से बचने के लिए भले ही ये अफसर पार्टी में न पहुंचे हों, मगर डरे हुए जरूर हैं, क्योंकि राइस मिलर जब कार्ड देने पहुंचा था तो काफी-काफी देर उनके पास बैठकर आया था। सबसे ज्यादा डर पार्टी में पहुंचे लोगों में ही है, क्योंकि वहां कार्यक्रम घंटों चला था। खाने के साथ ही जाम भी छलकाए गए थे और जमकर डांस भी हुआ था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनमें से अधिकांश लोग बिना मास्क के थे, सामाजिक दूरी का तो खैर मतलब ही नहीं था। निर्धारित संख्या का भी उल्लंघन हुआ।
यह डर इसी पार्टी तक सीमित नहीं रहा। एक दूसरे होटल में इसी दिन एक समाजसेवी ने भी पार्टी रखी थी। राइस मिलर की पार्टी में आने वाले ज्यादातर लोग वहां भी पहुंचे थे। हालांकि समाजसेवी के करीबियों की ओर से कहा गया है कि उनकी पार्टी एक दिन पहले हुई थी और उसमें संक्रमित राइस मिलर या उनके परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।