{"_id":"5efb94338ebc3e42d4747901","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4111357118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स और विदेश से लौटे मेडिकल छात्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स और विदेश से लौटे मेडिकल छात्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद में एक स्वास्थ्य कर्मी, विदेश से लौटे मेडिकल छात्र और एक प्रवासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुट गया है। इधर कोरोना काल में दूसरा स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिलने के बाद स्टाफ में खलबली मच गई है। अब तक कुल 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल चुके है। इनमें एक्टिव केस 37 हैं।
बरखेड़ा के वार्ड नंबर 10 के रहने वाला 22 वर्षीय युवक रूस में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। कोरोना वायरस फैलने के बाद वह रूस से 23 जून को अपने घर आया था। उसने जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराने को कहा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी स्क्रीनिंग करने के बाद उसे घर भेज दिया था। इसके बाद युवक ने स्वयं 27 जून को पुराना जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी सैंपलिंग कराई थी। इसके बाद वह घर में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम उसे लेने रवाना हो गई है।
गजरौला पीएचसी में संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स की रैंडम सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचसी पर 38 लोगों की रैंडम सैंपलिंग कराई गई थी। इनमें सात स्वास्थ्य कर्मी, दो आशा समेत बाकी कस्बे के लोगों की भी सैंपलिंग की गई थी। सैंपल होने के बाद भी सब लगातार ड्यूटी पर आ रहे थे। संक्रमित मिली स्टाफ नर्स गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करती है। संक्रमित नर्स ने मंगलवार को भी पीएचसी पर काम किया है। वह शहर के नई बस्ती मोहल्ले में रहती है। अब तक खुलेआम बाजार में भी घूम रही थी।
विज्ञापन
इसके अलावा बीसलपुर के कूमेरखां गांव निवासी 32 वर्षीय युवक नोएडा 27 जून को रोडवेज बस से घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी मिलने पर उसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को तलाशने में जुट गई। रिपोर्ट आने पर संक्रमित महिला को पीएचसी पर ही रोक दिया गया है। टीमें संक्रमितों को लेने के लिए टीम रवाना हो गई है।
मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक स्टाफ नर्स है। वह पीएचसी गजरौला में तैनात है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ