फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

दिल्ली से कोरोना साथ लेकर आए रिश्तेदारों ने डाला मुसीबत में

Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। दिल्ली से आई एक महिला और बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने यहां अपने-अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचकर उनकी मुसीबत बढ़ा दी। दोनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रिश्तेदार परेशान हैं। महिला के बहन-बहनोई समेत परिवार के सात लोगों और बरेली के व्यक्ति की ससुराल के छह लोगों को क्वारंटीन सेंटर में ले जाकर ठहरा दिया गया है, अब उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जबकि संक्रमित दोनों लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की और शहर से सटी राजीव कॉलोनी में बीत शनिवार को पॉजिटिव मिली महिला मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह 17 जून को अपने पति और तीन बच्चों के साथ बहन-बहनोई के घर आई थी। तीन दिन पहले रैंडम सैंपल के दौरान उसका भी नमूना लिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला के पति और तीन बच्चों को सैंपल लेकर पुराने जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया है। वहीं महिला के बहन-बहनोई समेत उनके परिवार के सात लोगों का सैँपल लेकर उन्हें अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किया है। पूरे इलाकों को सील करने के बाद सैनिटाइज किया गया है। दिल्ली से आई संक्रमित महिला के कारण उसके रिश्तेदारों और कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके मन में कोरोना का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

ऐसा ही दूसरा मामला बरखेड़ा के गांव टिकरी का है। वहां संक्रमित मिले नवाबगंज के नकटिया गांव के युवक की ससुराल है। वह दिल्ली से 12 जून को आने के बाद ससुराल में आकर रुक गया था। दिल्ली से उसके आने की बात पता लगने के बाद जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय पद पर कार्यरत एक रिश्तेदार ने युवक को जिला अस्पताल का कर्मचारी बताकर सैंपल दिलवा दिया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे ढूंढने में काफी परेशानी भी हुई। टिकरी में उसे ढूंढने के बाद पता चला कि वह तो नवाबगंज का रहने वाला और यहां ससुराल में आकर रुक गया था। ससुराल में कई दिन रुके रहने के कारण संबंधित परिवार के लोगों में भी कोरोना फैलने का खतरा देख ससुर, सास, पत्नी की दो बहन, एक भाई और उसकी पत्नी का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जबकि युवक को शनिवार रात ही कोविड अस्पताल लाकर भर्ती कर लिया गया था। इसी के साथ टिकरी गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उसे सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने बरेली के अफसरों को संक्रमित युवक के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही बरेली के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी दे दी गई है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed