फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

पुलिस अफसर के फालोअर का पुत्र भी कोरोना संक्रमित, विभाग में हड़कंप

Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पूरनपुर/ पीलीभीत। कस्बे के मोहल्ला गनेशगंज में कोरोना संक्रमित निकला युवक पुलिस विभाग के एक जिला स्तरीय अफसर के फालोअर का बेटा है। साहब का खाना बनाने के बाद कोरोना संक्रमित का पिता अक्सर अपने घर आता था। बेटे को बुखार आने पर फालोअर ही उसे दवाई दिलाने सीएचसी गया था। पुलिस विभाग के अफसर के फालोअर का बेटा कोरोना संक्रमित निकलने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

फालोअर के बेटे के संक्रमित होने के बारे में रविवार को खुलासा होने के बाद से साहब भी परेशान हैं। किसी का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे। उन्होंने बिना बताए ही स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने फालोअर, उसकी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों का सैंपल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। नगरपालिका ने युवक के संक्रमित निकलने पर मोहल्ले में उसकी गली सील करा दी।
विज्ञापन

फालोअर का बेटा 16 जून को दिल्ली से आया था। तेज बुखार होने के कारण उसे फालोअर अपने साथ 17 जून को लेकर सीएचसी पहुंचा था। चिकित्सकों ने परीक्षण कर दवा देने के बाद सैंपल के लिए 17 जून को जिला मुख्यालय भेज दिया था। सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। मगर, पिता अपने साहब के बंगले पर जाकर खाना बनाता रहा। खाना बनाने के बाद वह अक्सर अपने घर भी आ जाता था। फिर वह बाजार में खरीददारी को भी निकलता था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने पर मोहल्ला के लोग दहशत में आ गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि सैंपलिंग के बाद युवक तो अधिकांश समय घर में ही रहा है, लेकिन उसका पिता ड्यूटी जाता रहा। फालोअर सहित परिवार के पांच लोगों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed