{"_id":"5eebaea68ebc3e432d36945a","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4097400104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप, 37 कर्मचारियों के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप, 37 कर्मचारियों के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मलेरिया विभाग के फील्ड कर्मी और उससे पहले आयुष्मान मित्र के भाई के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ सतर्क हो गया है। बुधवार को संक्रमित मिला युवक सैंपल लिए जाने के बाद भी ड्यूटी पर आ रहा था। इसी वजह से परिवार के पांच लोगों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के 37 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, पूरे दिन यह काम चलता रहा। वहीं सीएमओ कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
मलेरिया विभाग में फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत युवक का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद माधोटांडा रेलवे क्रांसिग के समीप सिविल लाइंस साउथ कॉलोनी के आसपास 250 मीटर का एरिया सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। मलेरिया कर्मचारी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिवार के पांच लोगों का सैंपल लिया गया। उसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। खास बात यह है कि मलेरिया कर्मचारी सैंपल लेने के बाद भी लगातार ड्यूटी कर रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पुराने जिला अस्पताल में ड्यूटी से मुक्त कर बुधवार रात ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिवार के पांच लोगों के सैंपल लेने के बाद उन्हें पुराना जिला अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। इनमें उसका भाई भी शामिल है, जो सीएमओ कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टॉफ ने भी अपना सैंपल कराया। वहीं फील्ड कर्मी के साथ काम करने वालों के भी नमूने लिए गए। देर शाम तक 37 स्वास्थ्य कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच मलेरिया विभाग के दफ्तर, सीएमओ दफ्तर और जिला अस्पताल को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
फीलखाना के संक्रमित युवक के परिवार में पांच लोगों के भी सैंपल जांच को भेजे
शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी 25 वर्षीय युवक 12 जून को मुंबई से निजी वाहन से आया था। उसके साथ में आए अन्य पांच लोगों का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके संपर्क में आने वाले परिवार के पांच लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इस बीच यह भी पता चला है कि युवक और उसके साथी जिस वाहन से आए थे, उसका चालक शेरपुर कलां का रहने वाला है, उसे भी सैंपल के लिए बुलाया गया है।
सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी सर्तकता के तौर पर अपना सैंपल कराया है। जिन इलाकों में संक्रमित रहते है, उन इलाकों को सील कर दिया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ