{"_id":"5ee66c238ebc3e42b76ccb29","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4092909153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव, परिवार की रिपोर्ट आना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आए दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव, परिवार की रिपोर्ट आना बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिल्ली से आए बिलसंडा क्षेत्र के दो प्रवासियों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। रविवार शाम आई रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश करने और इलाकों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पॉजिटिव पाए गए प्रवासियों में एक टेहरी और दूसरा चरखौला गांव का रहने वाला है। दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे। 11 जून को दोनों प्रवासी घर लौटे थे। चरखौला वाले संक्रमित के साथ पत्नी और तीन बच्चे भी साथ थे। इसका पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसी दिन दोनों प्रवासी समेत सभी छह लोगों का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया था। रविवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को कोविड अस्पताल लाने के लिए टीमें रवाना कर दी गईं। चरखौला वाले प्रवासी की पत्नी और तीन बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आने वालों का पता लगाने में जुटी है। वहीं इसी के साथ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 37 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि बिलसंडा के चरखौला और टेहरी के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड अस्पताल भर्ती कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।