फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 76

Fri, 12 Jun 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। लगातार चौथे दिन जिले में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। बृहस्पतिवार को तीन प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से एक संक्रमित शहर की अग्रवाल सभा में बने क्वारंटीन सेंटर में ही भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाकी दो पॉजिटिव संक्रमितों केे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उनकी खोजबीन में लग गई और रात तक तीनों को कोविड अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया। इस तरह अब जिले में संक्रमण के 76 केस हो गए हैं।
विज्ञापन

आठ जून को दिल्ली से आए प्रवासियों में से तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बिलसंडा क्षेत्र के इलाबांस गांव निवासी 40 वर्षीय युवक, बीसलपुर के मढरा सुमन निवासी 26 वर्षीय और माधोटांडा कस्बा निवासी 26 वर्षीय युवक दिल्ली से आठ जून को रोडवेज बस से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उसी दिन तीनों का अलग अलग सैंपल लिया था। बीसलपुर और बिलसंडा के युवक का सैंपल लेने के बाद दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था, जबकि माधोटांडा के युवक का सैंपल लेने के बाद उसे सीएचसी पर बने क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया था।
विज्ञापन

संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस रवाना हो गईं। देर रात तक उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने तीन और प्रवासियों में कोरोना संक्रमण मिलने की पुष्टि की। तीनों को कोविड में भर्ती करने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। जिन इलाकों में संक्रमित मिले हैं, उन्हें सील किया जाएगा। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीनों के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा प्रवासियों को लेकर अलर्ट हो गया। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 76 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 32 हैं। बाहर से आने वाले प्रवासियों में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed