{"_id":"5ee11e558ebc3e42d162bcfa","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4088336180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहा के संक्रमित युवक के छह रिश्तेदारों समेत आठ और पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहा के संक्रमित युवक के छह रिश्तेदारों समेत आठ और पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लगातार तीसरे दिन जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। बुधवार शाम आई रिपोर्ट में आठ नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसमें बरहा गांव के संक्रमित प्रवासी युवक के साथ दिल्ली से लौटने वाले छह लोग शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली से ही लौटा पूरनपुर का एक अन्य औैर बीसलपुर का एक प्रवासी भी संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को कोविड अस्पताल भर्ती कराने में जुट गई हैं।
संक्रमित पाए आठ में से सात पूरनपुर क्षेत्र से हैं। पांच जून को इनमें से छह लोग रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बरहा कॉलोनी में संक्रमित निकले प्रवासी युवक के साथ ही वापस आए थे। ये भी उसके रिश्तेदार है। इसमें सुखदासपुर गांव में रहने वाली उसकी बहन, बहनोई और दो वर्ष का भांजा, इटौरिया गांव निवासी उसका साढ़ू और उनकी दो साल की बेटी व चार साल का बेटा पॉजिटिव शामिल हैं। ये सभी तीन जून को दिल्ली से लौटे थे, तभी उन्हें पीलीभीत शहर में ड्रमंड कॉलेज में स्क्रीनिंग कराने के बाद अग्रवाल सभा भवन में बने क्वारंटीन सेंटर में ठहरा दिया गया था। बरहा के युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पांच जून को ही इन लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इन लोगों में संक्रमण युवक से हुआ या दिल्ली से ही संक्रमित होकर आए, यह जांच का विषय है। इसी युवक के माता-पिता, एक भाई और बहन के साथ ही इटौरिया की रहने वाली साली की मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। इस तरह युवक के परिवार और रिश्तेदारी के 11 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
बुधवार को संक्रमित मिले दो अन्य लोगों में से एक पूरनपुर देहात का रहने वाला 20 वर्षीय युवक है और दूसरा संक्रमित बीसलपुर के मोहल्ला दुबे का रहने वाला 34 वर्षीय युवक है। ये दोनों छह जून को रोडवेज बस से दिल्ली से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। अब सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। नए संक्रमितों के संपर्क में कौन-कौन आया, इसकी जानकारी जुटाने को टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
तीन दिन में ऐसे बढ़ा ग्राफ
सोमवार को अमरिया के पंसोली गांव के एक बच्चे समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए थे। अगले ही दिन मंगलवार को 10 लोग संक्रमित मिले, इनमें बरहा के संक्रमित युवक के परिवार के चार लोगों शामिल थे। वहीं तीसरे दिन बुधवार को आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 और एक्टिव केस 29 हो गए हैं।
बुधवार को आई रिपोर्ट में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह लोग बरहा कॉलोनी में पूर्व में मिले संक्रमित के रिश्तेदार ही हैं। वह उसी के साथ दिल्ली से आए थे। अन्य दो दिल्ली से वापस आए थे। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ