{"_id":"5edfcae78ebc3e42b9253044","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4087149190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : संक्रमित मासूम की रिपोर्ट आने से पहले निगेटिव पाए गए 24 लोगों के साथ भेज दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : संक्रमित मासूम की रिपोर्ट आने से पहले निगेटिव पाए गए 24 लोगों के साथ भेज दिया घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पंसोली गांव के जिस बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे चंद घंटे पहले ही क्वारंटीन सेंटर से गांव के 24 अन्य लोगों के साथ घर भेजा गया था। इन 24 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने मान लिया था कि बच्चे की रिपोर्ट भी निगेटिव ही आएगी, उसके माता-पिता भी निगेटिव पाए गए थे। अब बच्चे के संक्रमित निकलने पर इन 24 की दोबारा सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके अलावा क्वारंटीन भी किया जाएगा।
पंसोली गांव में मिले दो साल के संक्रमित का पिता 18 मई को दिल्ली से अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ वापस आया था। इस परिवार की सैंपलिंग कई दिनों तक जानकारी न होने पर नहीं हो सकी थी। एक जून को दिल्ली से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो इस परिवार का सैैंपल कराया गया। दो कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव के 25 लोग क्वारंटीन किए गए थे। इनकी सैंपल रिपोर्ट सोमवार को दिन में आ गई। इसमें बच्चे को छोड़कर सभी 24 निगेटिव पाए गए। अफसरों ने माना कि जब परिवार वाले और संपर्क में रहने वाले ग्रामीण निगेटिव आए हैं तो बच्चा भी निगेटिव आएगा। उसे अकेले रख भी नहीं सकते थे। इसलिए सभी के साथ घर भिजवा दिया गया। चंद घंटों बाद देर शाम आई रिपोर्ट में बच्चा पॉजिटिव निकला तो हड़कंप मच गया है। उसके संपर्क में आए अब इन 24 लोगों का दोबारा सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि बच्चा चूंकि कम उम्र का था और परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी, इसलिए साथ भेज दिया गया था। अब सभी का सैंपल लिया जाएगा।