फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

10 और कोरोना पॉटिटिव मिले, छह लोग परिजन से हुए संक्रमित

Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। एक बार फिर जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में 24 घंटे में बड़ा इजाफा हुआ। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रेलवे स्टेशन के पीछे बरहा कॉलोनी में चार, पूरनपुर, बरखेड़ा में दो-दो, अमरिया और बिलसंडा के एक-एक मरीज है। जिले में पहली बार एक साथ 10 पॉजिटिव केस मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पता लगते ही टीमें संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए रवाना कर दी गईं। इसी के साथ जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 65 और एक्टिव केस 21 हो गए हैं।
विज्ञापन

सामने आए 10 नए मरीजों में चार शहर से सटी बरहा गांव से हैं। यहां दिल्ली से आए एक प्रवासी की रिपोर्ट छह जून को पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गांव को कंटेन्मेट जोन घोषित कर दिया गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में अब संक्रमित की पत्नी, पिता, भाई और बहन भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग उसके संपर्क में आने से संक्रमित हुए।
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव इटौरिया की महिला और रायपुर गांव का युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। ये दोनों बीते दिनों दिल्ली से आए थे। छह जून को इनका सैंपल भेजा गया था। अमरिया तहसील क्षेत्र के डांग गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला है। उसका सैंपल मोबाइल यूनिट द्वारा छह जून को लिया गया था, उसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। यानी वह बाहर कहीं से आए बिना ही संक्रमित हो गया। डांग गांव में पहले दो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, वे दोनों ही ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसी के चलते इलाके में रैंडम सैंपलिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक के ग्राम नदापुर में दिल्ली से पांच जून को वापस आए प्रवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा ललौरीखेड़ा ब्लॉक के जिरौनिया गांव में पांच जून को एक संक्रमित मिला था। अब उसकी पत्नी और बेटे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें छह लोग पहले से पॉजिटिव रिश्तेदारों से संक्रमित हुए हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed