फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

दो साल के बच्चे समेत तीन और हुए संक्रमित

Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक सबसे ज्यादा जो चेताया जा रहा था, अब उसी से संबंधित मामले सामने आने लगे हैं। सोमवार को तीन लोग संक्रमित पाए गए, उनमें से एक दो वर्ष का बच्चा है। वह अमरिया के गांव पंसोली का रहने वाला है। अन्य दो में से एक शहर के मोहल्ला बसीर खां का और दूसरा पूरनपुर के गांव फैजुल्लागंज का है।
विज्ञापन

पंसोली गांव में संक्रमित पाया गया बच्चा अपने माता पिता के साथ दिल्ली से चार जून को आया था। माता-पिता का भी पिछले दिनों उसी के साथ सैंपल लिया गया था, मगर दंपती की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। इसी गांव का एक युवक पांच जून को संक्रमित मिला था। जब उसका सैंपल लिया गया था, तभी इस दंपती और बच्चे का भी सैंपल लिया गया था। गांव के कुछ और लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी इस बात को लेकर असमंजस में है कि यह बच्चा दिल्ली में ही संक्रमित हुआ या पंसोली में पहले संक्रमित पाए गए युवक के संपर्क में आकर। संक्रमित युवक के पड़ोस में ही इस बच्चे का घर है और वह उसका रिश्तेदार भी है।
विज्ञापन

सोमवार रात आईवीआरआई से 135 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए तीन लोगों में से एक शहर के मोहल्ला बसीर खां का 29 वर्षीय युवक है। यह युवक गुड़गांव से आया था। शहर में अब एक्टिव केस की संख्या दो हो गई है, दो दिन पहले बरहा कॉलोनी में संक्रमित मिला था। तीसरा संक्रमित पूरनपुर के गांव फैजुल्लागंज का 23 वर्षीय युवक है, जो दिल्ली से आया था। ये सब 4 जून को आए थे, अगले दिन उनके सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 55 हो गए हैं। इनमें 11 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed