{"_id":"5ecbefc78ebc3e90850186fb","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly407029280","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद से 28 कोरोना मरीज आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद से 28 कोरोना मरीज आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आयुर्वेदिक कॉलेज में कोविड अस्पताल की तैयारियां पूरी हो गईं। इसके बाद जहानाबाद सीएचसी वाले कोविड अस्पताल से रात में सभी 28 कोरोना मरीज शहर के इस नए कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए। अब बरेली के कोरोना मरीजों को भी आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
अमरिया क्षेत्र के रहने वाले मां और बेटे के ठीक होने के बाद मिले कोरोना संक्रमित मरीजों को पहले बरेली के बिथरी चैनपुर में बने कोविड अस्पताल में भेजा गया था। मगर, बाहर से आने वाले प्रवासियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण की संख्या को देखते हुए शहर के बीचोबीच स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाना शुरू कर दिया गया है। इस अस्पताल में 320 बेड की व्यवस्था है। अब मिलने वाले कोरोना मरीजों को यहां भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा बरेली और शाहजहांपुर के कोरोना मरीजों की भी इस अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। रविवार को जहानाबाद कोविड अस्पताल से 28 मरीजों को आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट कराया गया। बरेली के कोविड अस्पताल में जगह न होने के चलते वहां भर्ती पीलीभीत के 18 कोरोना मरीजों को भी यहां लाने की तैयारी है। वहां से प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए जहानाबाद कोविड अस्पताल में काम कर रहे 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी यहीं तैनात कर दिया गया है।
28 मरीजों को आयुर्वेदिक कॅालेज में शिफ्ट करा दिया गया है। बरेली प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद वहां भर्ती जनपद के 18 कोरोना मरीजों को भी आयुर्वेदिक कॉलेज में शिफ्ट कराया जाएगा। नए कोरोना मरीज अब इसी कोविड अस्पताल में ही भर्ती होंगे। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ