फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

कोविड अस्पताल में मां के साथ भर्ती कराए गए कोरोना संक्रमित बच्चे

Fri, 22 May 2020 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। गुरुवार सुबह तड़के आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित निकले दो बच्चों के इलाज को लेकर समस्या खड़ी हो गई। जयपुर से लौटे युवक को तो आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहानाबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर, बच्चों की उम्र कम होने की वजह से उनके इलाज को लेकर लंबे समय तक मंथन चला। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के साथ मां को भी कोविड अस्पताल भेजने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा के खमरिया पंडरी में 16 मई को दिल्ली से एक ही परिवार के छह लोग वापस आए थे। इनमें माता-पिता और चार बच्चे थे। परिवार के सभी छह लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में इस परिवार के दो बच्चे पॉजिटिव निकले। बच्चों के माता-पिता और दो अन्य बच्चों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई। अभी परिवार के बाकी सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। मगर, दोनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम होने की वजह से उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करने में दिक्कत आई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने का अंदेशा तो जताया गया, मगर रिपोर्ट न आने से फैसला लेने में दिक्कत हुई। हालात देखते हुए सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने मां को भी बच्चों के साथ ही कोविड अस्पताल रखने का फैसला किया। हालांकि कोविड अस्पताल में तीनों को एक स्पेशल वार्ड में ठहराया की बात तय हुई। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। खमरिया पंडरी गांव पहले ही एक महिला संक्रमित मिलने के बाद सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

बच्चों की उम्र कम होने के कारण उनकी मां को भी कोविड अस्पताल के स्पेशल वार्ड में ठहराने का निर्णय लिया गया। फिलहाल बच्चों की मां की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed