फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

कोरोना संक्रमित युवक का गांव टोडरपुर और सुंदरपुर भी बने कंटेन्मेंट जोन

Wed, 29 Apr 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को संक्रमित युवक के गांव टोडरपुर समेत सुंदरपुर को भी कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया। सुंदरपुर के एक स्कूल में अपने साथियों के साथ रात तो बिताई ही थी, गांव में एक परिचित से मिलने भी पहुंचा था। कंटेन्मेंट जोन बनाए जाने के बाद दोनों गांव को आने जाने वाले मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंदौर से आए युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्कता बरत रहे हैं। जहां जहां टोडरपुर गांव का यह युवक ठहरा या उसके साथी गए, वहां विशेष निगाह रखी जा रही है। उसका एक साथी ललौरीखेड़ा से अलग होने के बाद तनाया गांव पहुंच गया था। रविवार रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को तनाया गांव को कंन्टेमेंट जोन बना दिया गया था। पहले से घर में क्वारंटीन इस साथी के और उसके परिजन समेत सभी नौ लोगों के सैंपल लेने के बाद क्वांरटीन सेंटर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इधर मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर संक्रमित युवक के गांव टोडरपुर और ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव सुंदरपुर को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। सुंदरपुर गांव को इसलिए कंटेन्मेंट जोन में तब्दील किया गया है क्योंकि इंदौर से आने के बाद संक्रमित युवक और उसके साथी इस गांव में एक परिचित से मिले थे। टोडरपुर के ग्रामीणों ने इन लोगों को जब गांव में आने से रोक दिया था, तब वे लोग टोडरपुर के स्कूल में रात बिताने पहुंचे थे। प्रशासनिक, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में टोडरपुर और सुंदरपुर गांवों के मुख्य रास्तों पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आवागमन रोकने को बैरियर और बल्लियां लगाई गई हैं। दोनों गांवों में साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशानुसार अमरिया ब्लॉक के गांव टोडरपुर और ललौरीखेड़ा के गांव सुंदरपुर को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। दोनों ही गांवों में अन्य विभागों के सहयोग से सैनिटाइज किया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed