{"_id":"608afb818ebc3ebf415d52ef","slug":"corona-pilibhit-news-bly4453293200","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 की कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की कोरोना से बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पीसीसीएफ उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार की पत्नी समेत जिले में 17 लोगों की भी कोरोना से मौत हो गई। पीसीसीएफ उपाध्यक्ष की पत्नी भी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती थी। 15 मृतक एल-2 कोविड अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इस दौरान एक मृतक के परिवार वालों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उनकी पत्नी डॉ. नीलम अग्रवाल समेत 439 कोरोना संक्रमित निकले हैं।
पीसीसीएफ उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार की पत्नी 55 वर्षीय पत्नी की कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इस पर परिवार वालों ने बरेली के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया था। जहां उनकी बृहस्पतिवार दोपहर कोरोना से मौत हो गई। परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में पैतृक गांव सैजना में कराया। वहीं एल-2 अस्पताल में ही बिलसंडा की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, काला मंदिर निवासी 40 वर्षीय युवक, बरखेड़ा के नवादा महेश निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग, माधेाटांडा के चांदोपुर निवासी 56 वर्षीय महिला, जहानाबाद के जोशीटोला निवासी 40 वर्षीय युवक, मोहल्ला थान सिंह निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग, शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी आटा चक्की संचालक 57 वर्षीय बुजुर्ग, जहानाबाद के जोशीेटोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पूरनपुर नगर का रहने वाला 45 वर्षीय बर्खास्त पंचायत सचिव, समेत शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 17 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शवों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। महज 15 घंटे के भीतर हुई 17 मौतों से लोगों के दिल में डर बैठने लगा है।