{"_id":"6089b10f8ebc3e8dab49b439","slug":"corona-pilibhit-news-bly4452456164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के पुत्र की मरने के छह दिन बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के पुत्र की मरने के छह दिन बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान के पुत्र की मौत के छह दिन बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व विधायक की पुत्रवधु, उसके दो बेटे भी संक्रमित पाए गए। ऐसे में अब अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। वहीं, ग्राम पंचायत नरायनपुर के प्रधान पद के प्रत्याशी सहित तीन लोगों की अचानक मौत हो गई।
पूर्व विधायक के पुत्र की अचानक हालत खराब होने पर 22 अप्रैल को एल-2 अस्पताल ले जाया गया था। उसी दिन उनकी मौत हो गई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच 22 अप्रैल को कराई गई थी। पूर्व विधायक के पुत्र के निधन के छह दिन बाद जो रिपोर्ट मिली है, उसमें पूर्व विधायक का पुत्र संक्रमित होना पाया गया। इसके अलावा पूर्व विधायक के पुत्र की पत्नी और दो पुत्र भी संक्रमित निकले। पूर्व विधायक के पुत्र की अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों की जानकारी निगरानी समिति से मांगी गई है। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
प्रधान प्रत्याशी समेत तीन की मौत
पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच मतदान के बाद बुधवार को गांव नरायनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत हो गई। उन्हें बुखार की दिक्कत बताई गई थी। मगर कोरोना की जांच नहीं हुई थी। इसके अलावा घुंघचाई निवासी एक ग्रामीण और गांव भगवंतापुर निवासी एक वृद्धा की भी बुखार के चलते मौत हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि वृद्धा के परिवार से जानकारी मिली है कि वह कई दिनों से बीमार थी। प्रधान प्रत्याशी और ग्रामीण की भी कोई कोरोना जांच नहीं हुई थी। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता। गांव में टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।