फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

कोविड अस्पताल में चार की मौत, 74 संक्रमित मिले

Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला समेत चार लोगों की मौत शनिवार को हो गई। चारों मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं जनपद में 74 संक्रमित मिले हैं। इधर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी उनकी पुत्री को हालत बिगड़ने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री को शाम साढ़े चार बजे भोजीपुरा अस्पताल रेफर किया गया है। जनपद में मरने वालों की संख्या 107 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 686 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कोविड अस्पताल में संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक शहर निवासी महिला शामिल हैं। महिला की शनिवार सुबह हालत बिगड़ गई थी। महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शहर के मोहल्ला काला मंदिर निवासी एक युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक के परिवार वालों का कहना था कि उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके अलावा कोविड अस्पताल में भर्ती चल रहे शहर निवासी एक अन्य युवक की भी मौत हो गई। शनिवार शाम को कोविड अस्पताल में भर्ती एक अन्य युवक की मौत हो गई। युवक को शुक्रवार शाम कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया। इधर शुक्रवार देर आई जांच रिपोर्ट में 29 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पूरनपुर, अमरिया, बीसलपुर आदि में एंटीजन किट से हुई जांच में 45 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को ट्रेस कर कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया गया। जनपद में मरने वालों की संख्या 107 हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 686 हो गई।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री हालत में सुधार न होने पर भोजीपुरा अस्पताल रेफर
इधर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद और उनकी पुत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ की शनिवार को हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत आने पर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें कोविड अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री को शाम को भोजीपुरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी ऑक्सीजन लेवल कम होना बताया जा रहा है। हालांकि उनकी पुत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित भाई को देखने आई महिला की इलाज के दौरान मौत
पूरनपुर संक्रमित भाई को देखने आई एक महिला की हालत खराब हो गई। मोहल्ला ढका निवासी एक युवक की हालत खराब होने पर उसे 10 अप्रैल को सीएचसी लाया गया था। जांच में युवक के संक्रमित मिलने पर उसे एल-टू रेफर कर दिया गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। युवक की हालत खराब होने पर उसे उसकी बहन दूसरे जिले से देखने आई थी। मायके से ससुराल पहुंची महिला की हालत खराब हो गई। उसे शाहजहांपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी एक दिन पहले मौत हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला की जांच नहीं होने पर उसके संक्रमित होने की जानकारी नहीं हो सकी।
महिला सहित संक्रमित दो लोगों को किया रेफर
पूरनपुर एंटीजन किट से शनिवार को हुई जांच में नगर सहित क्षेत्र के छह लोग संक्रमित निकले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि एक महिला सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उनको एल-टू अस्पताल भेज दिया गया। चार लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

कोविड असपताल में इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी का अंतिम संस्कार कराया गया। संक्रमित पाए गए लोगों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी कोविड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed