{"_id":"607c74228ebc3e591663653e","slug":"corona-pilibhit-news-bly4443172151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से वंचित थारू जनजाति के 1500 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से वंचित थारू जनजाति के 1500 परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना का प्रसार रुक नहीं रहा है। फिलहाल संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है, मगर इन सब तैयारियों के बीच शारदा पार के 1500 थारू परिवारों तक टीकाकरण नहीं पहुंच सका है। स्वास्थ्य विभाग के पास तमाम संसाधन मुहैया हैं, फिर भी इस शारदा पार के इलाके में अब तक किसी को कोरोना टीका नहीं लग सका है। सैंपलिंग करने के लिए भी कोई टीम गांव नहीं पहुंच सकी। पिछले साल बाहर कराई गई जांच में एक ग्रामीण में संक्रमण की पुष्टि भी हुई थी।
ट्रांस शारदा पार इलाके में रहने वालों की आबादी लगभग 50 हजार से अधिक है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव गुनहान, गोरखडिब्बी, ढकिया तालुके महाराजपुर और टाटरगंज समेत आधे दर्जन गांव बसे हुए हैं। यहां करीब 1500 थारू परिवार जीवन यापन कर रहे हैं। यह परिवार ऐसे हैं जो वर्षों पहले पूर्वी इलाकों से आकर यहां बस गए थे और यहीं के हो गए। इनमें अधिकांश थारू जाति के हैं। ग्रामीणों की मानें तो उन्हें कभी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गांव में आने जाने के लिए कोई पुल न होने के कारण कोई अफसर भी नहीं आता। सिर्फ सरकारी योजनाओं को क्रियान्वयन दिखा देते हैं, मगर धरातल पर इन इलाकों में रहने वालों की स्थिति दयनीय है। कोरोना जैसी महामारी शुरू होने के बाद से आज तक गांव में कोई भी स्वास्थ्य विभाग कर्मी झांकने तक नहीं पहुंचा। पूरे गांव में किसी की कोरोना जांच नहीं हुई है। संक्रमण का पता नहीं चल सका है। अक्तूबर 2020 में एक कोरोना संक्रमित निकला था। 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। टीकाकरण के लिए शहर के अलावा सीमावर्ती इलाकों में गभिया सहराई, टाटरगंज, चंदिया हजारा में सेंटर बनाया, लेकिन इन इलाकों के लिए टीकाकरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लंबी दूरी और नदी का रास्ता होने के कारण ग्रामीणों ने टीकाकरण में अपनी सहभागिता नहीं दिखाई। इसलिए अभी तक गांव में न तो किसी का टीकाकरण हुआ, न ही कोरोना की जांच की गई है, जो खतरा बन सकती है।
कोरोना संक्रमण का प्रसार होने के बाद से आज तक गांव में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया। न ही किसी को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। पूरा गांव ही सरकारी योजनाओं से वंचित रहता है।- अशोक राना, ढकिया तालुके महाराजपुर
विज्ञापन
सरकार की ओर से इलाज के लिए तमाम सुविधाएं चल रही है, मगर गांव में किसी को भी सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, कोरोना से बचाव के लिए भी टीकाकरण को कोई बूथ नहीं बना है। जिसमें ग्रामीण टीकाकरण कर सके।
सिया राना, गोरडिब्बी, शारदा पार
कई सीमावर्ती इलाकों में टीकाकरण चल रहा है। शारदा पार इलाके के लोगों का भी टीकाकरण कराया जा रहा है, मगर दूरी के कारण वह लोग नहीं पहुंच रहे है। इसलिए गांव में बूथ बनाने के लिए जगह तलाश की जा रही है। जहां टीकाकरण बूथ बनाया जाएगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ